सीएम धामी ने हेल्थ एटीएम का किया लोकार्पण, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी रहे मौजूद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने हेल्थ एटीएम का किया लोकार्पण, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी रहे मौजूद

भाजपा की स्थापना दिवस और हनुमान जन्मोत्सव पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में गुरुवार को हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा- आज सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग, आईओसीएल, यस बैंक तथा जे के टायर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर इन कंपनियों द्वारा सीएसआर के तहत लगाए गये हेल्थ एटीएम एवं 40 ट्रू-नेट मशीनों का लोकार्पण किया। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने वाली यह पहल सराहनीय है, इन सुविधाओं से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के धन एवं समय दोनों की बचत होगी। हमारी सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने हेतु निरंतर कार्यरत है। बता दें कि इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

Related posts

सीएम धामी ने नैनीताल विंटर कार्निवाल में किया प्रतिभाग, शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

admin

देवभूमि के लिए गर्व का दिन : उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को पूरे देश में मिला प्रथम पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकाली गई थी, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

admin

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :  मुख्यमंत्री धामी

admin

Leave a Comment