Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने औली मैराथन का किया शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार, 8 अप्रैल को औली मैराथन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार यह यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ‌ सीएम धामी ने बताया कि अभी तक 11 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा सुगम और सरल बनाने के लिए शासन प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी प्रगति पर है और इसके नवंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a Comment