Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने नैनीताल में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार, 10 अप्रैल को नैनीताल में करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम पंत पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटा बिताया। जहां वह पेयजल की छह, पीएमजीएसवाई व शहरी विकास विभाग की 13.28 करोड़ की एक-एक योजना का लोकार्पण किया। साथ ही 206 करोड़ की 134 योजनाओं का शिलान्यास किया जिसमें पेयजय के साथ ही आयुष विभाग, शहरी विकास विभाग, पीएमजीएसवाई की योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही वह हल्द्वानी में आयोजित हो रहे कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। नैनीताल पहुंचने पर विधायक सरिता आर्य व विधायक राम सिंह कैड़ा, कमिश्नर दीपक रावत, डीएम धिराज गर्ब्याल के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री का स्वागत किया। सीएम राज्य अतिथि गृह काठगोदाम में सोमवार रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Comment