Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सीएम धामी ने छात्राओं को दिए निशुल्क टैबलेट



विधानसभा चुनाव से पहले नए साल के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विद्यार्थियों को निशुल्क मोबाइल और टैबलेट योजना शुरू की। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड विद्यालय की 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान किए। राज्य के डिग्री कालेजों और राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, निदेशक एस सीईआरटी आर के कुंवर, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. मुकुल कुमार सती, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड प्रेमलता बौड़ाई, स्कूल की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थी।

Leave a Comment