सीएम धामी ने पेपर लीक पर दिया सख्त संदेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 31, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

सीएम धामी ने पेपर लीक पर दिया सख्त संदेश

सीएम धामी आज नैनीताल दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम धामी ने ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में एक बार फिर से सीएम धामी ने देहरादून में चल रहे UKSSSC पेपर लीक प्रोटेस्ट को लेकर बयान दिया‌। सीएम धामी ने कहा पिछले कुछ दिनों से नकल माफिया पेपर लीक का षडयंत्र रचकर भोले भाले नौजवानों को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं. सीएम धामी ने कहा इन नकल माफियाओं की दाल उत्तराखंड में नहीं गलने वाली है।

सीएम धामी ने नौजवान देश और प्रदेश के भविष्य हैं। सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार ने नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रदेश में देश का सबसे मजबूत नकल विरोधी कानून लागू किया है.सीएम धामी ने कहा पिछले चार सालों में प्रदेश में 25 हजार से अधिक कैंडिडेट्स को सरकारी नौकरी मिली हैं । ये नौकरियां इन नौजवानों को अपनी प्रतिभा और योग्यता के आधार पर मिली हैं।

Related posts

अमरनाथ के बाद बाबा केदारनाथ की यात्रा भी की गई स्थगित

admin

Uttarakhand independence day : उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, राजधानी देहरादून में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, आठ बड़ी घोषणाएं भी की

admin

Uttrakhand: कोटद्वार में बारिश से मालन नदी पर पुल टूटने पर ऋतु खंडूरी का भड़का गुस्सा, राज्य सरकार ने जांच के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment