Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

सीएम धामी ने ऋषिकेश में हेमकुंड साहिब यात्रा के पहले जत्थे को किया रवाना, 20 मई को खुलेंगे कपाट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार 17 मई को ऋषिकेश में श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 2023 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। बता दें इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलने जा रहे हैं। फिलहाल, हेमकुंड साहिब में अभी करीब 8 फीट बर्फ जमी है। यहां लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढंके हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना 18 किमी पैदल चलकर हेमकुंड साहिब पहुंचे थे। यहां उन्होंने हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों के साथ ही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस मौके पर सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए कहा- आज के दिन से हेमकुंट साहिब यात्रा प्रारंभ हो रही है, मैं प्रार्थना करता हूं कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सहज और सरल हो। गुरु महाराज हम सब पर कृपा करें।

Leave a Comment