September 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Kanya Pujan : अष्टमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन





देश भर में नवरात्रि के पावन पर्व अष्टमी मनाई जा रही है। इस मौके पर देवी मां के मंदिरों पर भक्तों ने पूजा-अर्चना की। वहीं घरों में भोजन कराकर कन्या पूजन किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कन्या पूजन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। साथ ही सीएम ने नवरात्रि के मौके पर दिव्यांग बच्चों के पैर धोकर कन्या पूजना कर दान दिया। इस मौके पर सीएम धामी ने जी-20 समिट को लेकर कहा कि विदेशी मेहमान उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। साथ ही यहां की संस्कृति और विरासत को विश्व में पहुंचाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को दिव्यांग का नाम दिया है, वह अपने आप में प्रेरणा का काम करता है और वह ‘नैब’ में आकर इन बच्चों से मिले हैं। जिस तरह सरकार दिव्यांग जनों के लिए कार्य कर रही है, इसी तरह सरकार इस संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Leave a Comment