सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों से जाना हाल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों से जाना हाल

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री प्रकाश इनामी समय-समय पर विभिन्न विभागों और अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते रहते हैं। औचक निरीक्षण करने का उनका उद्देश्य रहता है कि जो सुविधा सरकार आम लोगों को दे रही है वह मिल पा रही है या नहीं। ‌इसी को जानने के लिए सीएम धामी निरीक्षण कर लोगों से फीडबैक भी लेते रहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे। जहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह तक ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किये। आज सुबह देहरादून रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं का हालचाल जाना। वहीं सीएम धामी ने कहा कि हमारे यहां पर सभी कार्य संगठनात्मक तौर और पुनर्गणन की जो प्रकिया है, वह बन रही है। उन्होंने कहा कि कलेंडर पर जब समय आता है तब वह कार्य होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने टि्वटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, आज सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता के साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिये।

Related posts

चावला गैंगरेप मामले में आरोपियों को सर्वोच्च अदालत से बरी किए जाने पर मुख्यमंत्री धामी, त्रिवेंद्र सिंह और हरीश रावत ने कहा- बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे लड़ाई

admin

Uttarakhand उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का हरिद्वार में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम शुरू

admin

Phool Dei Festival सुख-समृद्धि का प्रतीक : देवभूमि में आज फूलदेई की धूम, मन को हर्षोल्लास से भर देता यह लोकपर्व, ‘फूल देई, छम्मा देई’ गाए जाते हैं लोकगीत

admin

Leave a Comment