Uttarakhand Holi Celebration: मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने धूमधाम के साथ मनाई होली, लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरके - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

Uttarakhand Holi Celebration: मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने धूमधाम के साथ मनाई होली, लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरके

मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक एकता और समरसता को सुदृढ़ करता है।

कार्यक्रम में मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग दिखाई दिए। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार, थारू सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार मनाई जाने वाली होली का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक होली गायन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे होली के इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का संदेश दें।

कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रंग-गुलाल खेला और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक हृदय स्थल “राजपथ” का अब बदल जाएगा नाम, मोदी सरकार ने रखा नया नाम

admin

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने जीती ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज, फरहाना रहीं फर्स्ट-रनर अप

admin

UP SIR VOTER LIST : यूपी में एसआईआर के तहत जारी ड्राफ्ट लिस्ट में बड़ी संख्या में वोटर कम होने के बाद भाजपा ने 4 करोड़ नए मतदाता बनाने का रखा लक्ष्य, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के विधायकों और सांसदों को दिए निर्देश

admin

Leave a Comment