सीएम धामी ने 48 घंटे में मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद निदेशालय में ओएसडी बनाने का आदेश किया निरस्त, सचिव आयुष के कार्यालय में संबद्ध किए गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

सीएम धामी ने 48 घंटे में मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद निदेशालय में ओएसडी बनाने का आदेश किया निरस्त, सचिव आयुष के कार्यालय में संबद्ध किए गए

आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद निदेशालय में ओएसडी बनाने का आदेश निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद आदेश निरस्त किया गया है। अपर सचिव आयुष डॉ. विजय कुमार जोगदंड ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विपक्षी दल कांग्रेस उनको लेकर हुए आदेश के खिलाफ दिखाई दी है तो सरकार भी इस मामले में बैकफुट पर है। खास बात यह है कि 2 दिन पहले ही सरकार ने मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ओएसडी बनाया। लेकिन सरकार अपने इस फैसले पर 48 घंटे भी टिक नहीं सकी। स्थिति यह रही कि आदेश जारी होने के अगले ही दिन सरकार को एक और नया आदेश जारी करना पड़ा, जिसमें मृत्युंजय मिश्रा को फिर से सचिव आयुष के कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया।

Related posts

29 अगस्त, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

20 अक्तूबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

UP cabinet meeting : सीएम योगी ने दी सौगात, यूपी में खुलेंगे चार नए प्राइवेट विश्वविद्यालय, इन शहरों में खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी 

admin

Leave a Comment