चीन ने 25 करोड़ लोगों को फिर किया घरों में कैद, ड्रैगन ने फिर फैलाई दुनिया भर में दहशत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 8, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

चीन ने 25 करोड़ लोगों को फिर किया घरों में कैद, ड्रैगन ने फिर फैलाई दुनिया भर में दहशत

आज से करीब सवा 2 साल पहले यानी जनवरी, साल 2020 पड़ोसी देश चीन में फैली कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी थी। चीन के वुहान शहर से निकला वायरस विश्व भर में लाखों जिंदगी लील गया। यह ऐसी त्रासदी है जिसे दुनिया वर्षों तक भुला नहीं पाएगी। अगर हम भारत की बात करें यहां भी बद से बदतर हालात हो गए । देश में भी लाखों लोगों ने कोरोना से जान गंवा दी। भारत में पहली और दूसरी लहर की भयानक तस्वीरें अभी भी देशवासियों के जेहन में बसी हुई है। सड़कों पर तड़प-तड़प कर लोगों की मौत हो गई थी। एक बार फिर चीन में वही कहानी शुरू हो गई है। चीन की बात करें तो यहां कई दिनों से कोरोना के केस बढ़ने से लॉकडाउन लगाया गया है। शंघाई में कोरोना की वजह से सबसे सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है। खाने-पीने की चीजें न मिलने से कई लोग एक वक्त खाना खा रहे हैं। घरों के बाहर सरकार ने बैरिकेडिंग कर दी है। चीन में लॉकडाउन की वजह से सन्नाटा छाया हुआ है। लोग बाहर नहीं निकल सकते। उनके घरों तक चीजों की सप्लाई हो रही हैं। अभी चीन के 23 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे करीब 25 करोड़ लोग घरों में बंद हो गए हैं। शंघाई में कोविड मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और ओमिक्रॉन का BA.2 संस्करण चीन में और बढ़ने वाला है। चीन ने अपने सख्त कोविड नीति के तहत संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 5 अप्रैल से ही शंघाई को पूरी तरह बंद कर दिया है। शंघाई में सख्त लॉकडाउन के कारण घरों में कैद लोगों के पास खाने-पीने के सामानों की भारी कमी हो गई है। कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग सब्जियों को कम खर्च करते हुए अधिक दिन तक बचाने का प्रयास करते नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोग घरों में कैद होने पर चिल्ला रहे हैं। आज चीन एक बार फिर से उसी महामारी की चपेट में आ गया है। चीन में मौजूदा हालातों की धमक भारत में भी सुनाई देने लगी है। देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस बढ़ने से चौथी लहर की आहट सुनाई देने लगी है। कोरोना के केस एक हफ्ते में गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में बढ़ते मामले डराने लगे हैं। इसी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले दिनों कोरोना के नए वैरीएंट XE का केस महाराष्ट्र और गुजरात में मिलने के बाद से चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर स्कूलों में भी बच्चों में कोरोना फैलने लगा है। एनसीआर के चार स्कूलों में 19 कोविड केस सामने आए हैं। नोएडा के सेक्टर 30 के दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक छात्र संक्रमित मिला है। नोएडा के एक स्कूल में 13 छात्र व 3 टीचर कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है। वहीं गाजियाबाद के दो स्कूलों में भी पांच छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। नोएडा के खेतान स्कूल द्वारा नोएडा प्रशासन को कोरोना केसों के बारे में जानकारी दे दी गई है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब 18 अप्रैल को फिर से स्कूल खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने भी पिछले दिनों चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच 5 राज्यों को चेतावनी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है।

Related posts

श्रीलंका में तूफान दितवाह की वजह से हुई तबाही से भारत ऑपरेशन बंधु के तहत मदद में जुटा

admin

Finally After all, Google relaunched street view the best feature that was closed 10 years ago

admin

विदेश मंत्री जयशंकर कतर यात्रा के बाद बहरीन पहुंचे

admin

Leave a Comment