हिमाचल प्रदेश में भीषण अग्निकांड में बच्चों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, अर्की बाजार में हुआ हादसा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में भीषण अग्निकांड में बच्चों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, अर्की बाजार में हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। इस दर्दनाक हादसे में नेपाली मूल का एक परिवार आग की चपेट में आ गया। घटना स्थल से सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि मलबे में अभी भी आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार द्वारा जलती हुई अंगीठी को घर के भीतर ले जाने के बाद आग भड़कने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इसके बाद घर में रखे छह से सात गैस सिलिंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास की दुकानों और मकानों तक लपटें पहुंच गईं।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग और सिलिंडर विस्फोटों की आवाज से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Related posts

Cabinet meeting दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 लाख 35 हजार कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 1066 पदों पर भर्ती की भी दी मंजूरी, बजट से पहले प्रदेश सरकार ने लिए कई बड़े फैसले

admin

स्वास्थ्य सेवा की सच्ची प्रहरी : मौत का खतरा झेलकर नवजात की सुरक्षा बनीं हिमाचल प्रदेश की “देवी”, कर्तव्य का ऐसा जज्बा देख सोशल मीडिया पर खूब हो रही सराहना, देखें वीडियो

admin

Jammu Kashmir Kathua Cloud Burst आपदा बनी आफत : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज सुबह फिर फटा बादल, चार लोगों की मौत, छह घायल, भारी तबाही, रेस्क्यू अभियान जारी, उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश जारी, वीडियो

admin

Leave a Comment