Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से 3 दिन दूर रहेंगे, आज भरेंगे उड़ान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ से 3 दिन बाहर रहेंगे। सीएम योगी आज अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंच रहे हैं। यहां 3 दिन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का बहुत ही व्यस्त शेड्यूल है। सीएम योगी पिछले दिनों गोरखनाथ मंदिर में हुई आतंकी घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेंगे। कल चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन कर भोजन कर आएंगे। ‌ 9 अप्रैल शनिवार को मुख्यमंत्री एमएलसी चुनाव में अपना मतदान भी करेंगे। ‌बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई वर्षों से अष्‍टमी और नवमी को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जरूर रहते हैं । नवमी को वे कन्‍या पूजन करने के साथ उन्‍हें भोज भी कराते हैं।

Leave a Comment