विकासनगर के श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

विकासनगर के श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विकासनगर, देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा खाटू श्याम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हैं। जो भी सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, बाबा उसकी झोली कृपा से भर देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा खाटू श्याम के भजन-कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और धार्मिक आयोजनों में उमड़ती श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बाबा हर हृदय में विराजमान हैं। यह दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से वे राज्य के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह को सदैव बनाए रखते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा करते रहेंगे।

श्री धामी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कौशल के साथ समर्पण भी आवश्यक है। यदि हम किसी कार्य को समर्पित भाव से करेंगे तो उसमें निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है, वह भगवान की कृपा से होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के धाम से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीरू देवी, श्री कुलदीप कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand manshi negi wins bronze medal : उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने चीन में जीता कांस्य पदक, सीएम धामी ने दी बधाई

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित लोगों से मिलकर हर संभव सहायता दिए जाने का दिया आश्वासन

admin

Vande Bharat express train Dehradun to Delhi: 2 दिन बाद वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून दिल्ली के बीच होगी शुरू, दून रेलवे स्टेशन से आज ट्रेन का किया गया ट्रायल, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

admin

Leave a Comment