Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में नहीं लगाएंगे नाइट कर्फ्यू, कहा सभी राज्यों से हम बेहतर 

देश में तेजी के साथ बढ़ रहे ओमीक्रोन को लेकर केंद्र से लेकर कई राज्यों की सरकारें प्रतिबंध लगाती जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार फिलहाल अभी नाइट कर्फ्यू लगाने के मूड में नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और यूपी ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा भी कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाइट कर्फ्यू की संभावनाओं फिलहाल इनकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर है। यहां नाइट कर्फ्यू  लगाने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार ने ये बातें तब कहीं जब शनिवार को वो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण करने पहुंचे थे। यहां हम आपको बता दें कि बिहार ने पिछले साल कोरोना की लहर में सकुशल विधानसभा चुनाव कराए थे।

Leave a Comment