मुख्यमंत्री धामी तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली रवाना, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशकों से करेंगे मुलाकात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली रवाना, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशकों से करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर की धामी राजधानी देहरादून से तीन दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार शाम को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम धामी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम धामी का यह दौरा दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए तमाम वर्ग के उद्योगपतियों, संस्थाओं के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को देहरादून में सीएम धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। अब सीएम धामी दिल्ली दौरे के दौरान तमाम निवेशकों से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में सीएम धामी कई बड़े उद्योगपतियों और अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही सीएम धामी, प्रदेश में विद्युत परियोजनाओं को लेकर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही सीएम तमाम केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिससे राज्य में चल रही विकास योजनाओं को गति मिल सके।

Related posts

विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने किया “जमकर डांस”, सचिन तेंदुलकर ने बनाई वीडियो, इंडिया लीजेंड्स क्रिकेट टीम ने की खूब मस्ती, देखें वीडियो

admin

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री से रेखा आर्य परिवार समेत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पैदल रवाना हुईं

admin

25 नवंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment