मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में घटोत्कच महोत्सव का किया शुभारंभ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में घटोत्कच महोत्सव का किया शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत पहुंचे। यहां उन्होंने तीन दिवसीय घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद थे। ‌ सीएम धामी ने घटोत्कच स्मारिका नामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इससे पहले सीएम धामी ने घटोत्कच मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत के तामली क्षेत्र में स्थित ग्राम चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने घटोत्कच महोत्सव का आगाज किया। जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि घटोत्कच देवता का पर्वतीय क्षेत्र में काफी सम्मान किया जाता है। इसी के साथ कुमाऊं में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनके विकास के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। इन सभी मंदिरों को कॉरिडोर के रूप में स्थापित किए जाने पर काम हो रहा है।

Related posts

सीएम योगी ने सांसद निशंक की रचित ‘मैं गंगा बोल रही’ का विमोचन कर स्पर्श गंगा प्रहरियों को किया सम्मानित

admin

हादसे में घायल हुए टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत से सीएम धामी ने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचकर स्वास्थ्य के बारे में ली जनकारी

admin

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 31 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आएंगे

admin

Leave a Comment