मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए कमेटी गठित की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए कमेटी गठित की

 

देश में उत्तराखंड ऐसा राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने के लिए सबसे पहले पहल की है। इसी साल फरवरी में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली के दौरान राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए घोषणा की थी। उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी दे दी थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक मसौदा समिति की घोषणा की। धामी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। सीएम धामी ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। धामी के मुताबिक समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायाधीश रंजना देसाई कर रही हैं। इसके अलावा कमेटी में दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज प्रमोद कोहली, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़ और कुलपति दून विश्वविद्यालय सुरेखा डंगवाल शामिल हैं। शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया ”देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करते हुए सभी धार्मिक समुदायों को एकरूपता प्रदान करने के लिए न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता (यूजीसी) के क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया गया है। बता दें कि इन दिनों पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के चंपावत में हो रहे विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं। ‌ इसी को लेकर सीएम धामी चंपावत में ताबड़तोड़ जनसभाएं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जनसभा करने आ रहे हैं।

Related posts

Uttarakhand: Dehradun to Bangalore Air Service देहरादून से बेंगलुरु के लिए आज से हवाई सेवा हुई शुरू, सीएम धामी ने दिखाई झंडी, जानिए उड़ान की टाइमिंग

admin

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए आज 47 बरस के, घंटाघर से संकल्प दौड़ को झंडी देकर किया रवाना

admin

आचार संहिता लागू होने के बाद 10 जनवरी की शाम को व्हाट्सएप से बैकडेट में यूटीयू के कुलसचिव के ट्रांसफर और नई नियुक्ति का आया आदेश

admin

Leave a Comment