मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को शपथ, सुशासन में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को शपथ, सुशासन में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास तथा सुशासन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, संजय कुमार शर्मा एवं प्रमिला टम्टा, महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी, सचिव अतुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिव्यांशु डोभाल एवं सुरेन्द्र सिंह रावत, संप्रेक्षक रीना मखनवाल, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह बर्त्वाल तथा प्रचार सचिव दीपक बिष्ट सहित पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सचिवालय केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि प्रदेश की शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहीं से राज्य की नीतियां तैयार होती हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं को दिशा मिलती है और विकास की रूपरेखा तय की जाती है। उन्होंने कहा कि सचिवालय की कार्यप्रणाली का सीधा प्रभाव शासन की गुणवत्ता और जनता के विश्वास पर पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी बेहतर कार्य संस्कृति, आपसी समन्वय और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देकर सुशासन और कार्यकुशलता की नई मिसाल स्थापित करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र के साथ उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सचिवालय कर्मचारियों और संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी सरकार और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्यहित में सकारात्मक योगदान देगी।

कार्यक्रम में शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सचिवालय संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी पदाधिकारियों ने संगठन तथा कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से आखिरी उम्मीद भी खत्म, विशेष याचिका भी हुई खारिज

admin

Uttarakhand Investers Summit उत्तराखंड बनेगा समृद्ध और खुलेगी विकास की नई राह, पीएम मोदी ने निवेशकों को दी गारंटी

admin

बाबा बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी, चार की मौत

admin

Leave a Comment