Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सातवें चरण में चंदौली ने दिखाया दम, पीएम मोदी और अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में वोटरों ने किया निराश

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का सातवां चरण भी खत्म हो गया। इसी के साथ आज पांच राज्यों में जारी चुनावी प्रक्रिया भी समाप्त हो गई। यूपी के आज सातवें चरण में शाम 5 बजे तक मतदान 54.18 फीसदी मतदान हुआ है । हालांकि अभी चुनाव आयोग में शाम 6:00 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी नहीं किया है। अभी वोटिंग प्रतिशत कुछ और बढ़ सकता है। आज पूर्वांचल के नौ जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले गए। आजमगढ़ में 52.34 पर्सेंट, भदोही में 54.26 पर्सेंट, चंदौली में 59.59 पर्सेंट, गाजीपुर में 53.67 पर्सेंट, जौनपुर में 53.55 पर्सेंट, मऊ में 55.04 पर्सेंट मतदान हुआ। मिर्जापुर में 54.93 पर्सेंट, सोनभद्र में 56.95 पर्सेंट, वाराणसी में 52.79 पर्सेंट हुई वोटिंग। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों की चुनाव प्रक्रिया खत्म हो गई। 3 दिन बाद 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment