बड़ी खबर : बिल के साथ 'सर्विस चार्ज' लेने वालों पर केंद्र सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बड़ी खबर : बिल के साथ ‘सर्विस चार्ज’ लेने वालों पर केंद्र सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

आखिरकार केंद्र सरकार ने आज सर्विस चार्ज को लेकर लोगों को बड़ी सौगात दी है। होटल या रेस्टोरेंट में जब कभी आप भोजन या नाश्ता करते हैं तब वेटर आपकी टेबल पर भुगतान के अलावा सर्विस चार्ज का भी बिल थमा देता है। इसे देखकर आपको जरूर गुस्सा आता होगा। लेकिन सोमवार को केंद्र सरकार ने सर्विस चार्ज लेने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ नया सख्त आदेश जारी किया है। अब अगर कोई ग्राहकों से सर्विस चार्ज वसूलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने होटल और रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज पर रोक लगा दी है।

प्राधिकरण जारी किए गए अपने आदेश में कहा है कि बिल में सर्विस चार्ज नहीं वसूला जा सकता। न ही इसके लिए ग्राहकों पर दबाव डाला जा सकता है। सरकार के इस आदेश के बाद अब ग्राहकों की मर्जी पर निर्भर करेगा कि वह सर्विस चार्ज दें या नहीं। अगर इसके बाद भी कोई होटल या रेस्टोरेंट्स संचालक आपसे सर्विस चार्ज वसूलता है तो आप इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कर सकते हैं।

Related posts

Jammu Kashmir PMO Conman Man इस ठग ने सभी को पीछे छोड़ा : प्रधानमंत्री कार्यालय का टॉप ऑफिसर बताकर कश्मीर शासन को दिया झांसा, “जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ बर्फ की वादियों में घूमता और फाइव स्टार होटलों में रुकता”, पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी देते थे सलामी, देखें वीडियो

admin

डीजीपी एक्शन के बाद भी “यूट्यूबर” बॉबी कटारिया नहीं सुधरा, सोशल मीडिया पर दो और पोस्ट कर “रौब” झाड़ता नजर आया, देखें वीडियो

admin

Himachal Tragedy : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment