Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय हेल्थ

COVID -19 UPDATE: देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर केंद्र ने 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने आठ राज्यों को चिट्ठी लिखी है। केंद्र की ओर से कहा गया है कि कोविड 19 को लेकर की जा रही निगरानी को मजबूती देने की आवश्यकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने COVID-19 निगरानी को मजबूत करने के लिए केंद्र शासित प्रदेशों समेत आठ राज्यों- दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में कहा है, महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। हमें किसी भी स्तर पर ढिलाई के खिलाफ चौकन्ना रहना चाहिए क्योंकि ढिलाई अब तक के महामारी प्रबंधन के फायदे को कम कर सकती है।

Leave a Comment