Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की टर्म-2 प्रैक्टिकल की डेट शीट जारी की, इस तारीख से होगी शुरू

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की टर्म 2 के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल (प्रायोगिक परीक्षा) की डेटशीट जारी कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में, बोर्ड ने पुष्टि की है कि सीबीएसई कक्षा 10, 12 टर्म 2 की व्यावहारिक परीक्षा 2 मार्च, 2022 से शुरू होगी। अब विद्यार्थी अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। यहां आपको बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022, 26 अप्रैल से शुरू होगी। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम की डेट शीट भी जारी होगी। सीबीएसई टर्म 2 थ्योरी पेपर के लिए डेट शीट बोर्ड से जल्द ही cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।

Leave a Comment