CBSE 10th board result declared : सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट किया जारी, 93.12% स्टूडेंट पास हुए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent शिक्षा और रोज़गार

CBSE 10th board result declared : सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट किया जारी, 93.12% स्टूडेंट पास हुए

सीबीएसई बोर्ड का कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, www.cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं पास प्रतिशत 93.12% है। पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत में 1.28% की कमी आई है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25% है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.27% है। इंटरमीडिएट की ही तरह 10वीं में भी त्रिवेंद्रम क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे अधिक 99.91% है। सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 12वीं के बाद कक्षा 10वीं के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड के छात्र ऊपर बताई गई तीन आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस की मदद से भी अपने सीबीएसई रिजल्ट को चेक कर पाएंगे।
सीबीएसई ने आज बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 20 लाख से ज्यादा छात्रों के परिणाम घोषित किए हैं। इस साल कुल मिलाकर 21,86,940 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल मिलाकर 38 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी।

Related posts

UP Nagar Nikay chunav SP mayor candidate : यूपी में नगर निगम चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने मेयर प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, अखिलेश यादव ने इन नेताओं को उतारा मैदान में, देखें लिस्ट

admin

Paris Olympic 2024 video Neeraj Chopra Silver Boy : पेरिस ओलंपिक में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल से चूके, सिल्वर से करना पड़ा संतोष, देशवासियों ने जश्न मनाया लेकिन मलाल भी रहेगा, “भारत का सोना पाकिस्तान ले गया, अरशद नदीम बने नए चैंपियन”

Editor's Team

लोकसभा में मनरेगा की जगह नया ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक पेश, विपक्ष ने महात्मा गांधी का नाम “हटाने” पर कड़ा विरोध जताया

admin

Leave a Comment