Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

CBI summons CM Arvind kejariwal : सीबीआई ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को जारी किया समन, आबकारी नीति मामले में 16 तारीख को पूछताछ के लिए बुलाया

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने शराब नीति केस में 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई के समन के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने बीजेपी वालों की नींद उड़ा रखी है। दिन रात उनके सपनों में बस केजरीवाल आते हैं और उन्हें नींद में डराते हैं। सीबीआई का ये समन बीजेपी का ‘केजरीवाल फोबिया‘ दर्शाता है। संजय सिंह ने कहा, अत्याचार का अंत जरूर होगा। संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि देश के पीएम के दोस्त की कंपनी में लगा हुआ काला धन नरेंद्र मोदी का है। उसी दिन मैनें उनसे कहा था कि अगला नंबर आपका है। ये लोग जतन करेंगे पीएम का भ्रष्टाचार दबाने के लिए। बता दें कि नई शराब नीति मामले में सीबीआई दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर है।

Leave a Comment