Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

बाबा बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी, चार की मौत



शुक्रवार सुबह उत्तराखंड में दुखद हादसा हुआ। ‌ बाबा बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई। कार में 6 लोग सवार थे। सूचना पर तत्काल ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जबकि ड्राइवर के साथ ही एक अन्य घायल है। सभी मृतक महाराष्ट्र के निवासी हैं। ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हुई जबकि तीन घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया। अस्पताल में एक और मौत की पुष्टि हुई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment