बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर बाहर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर बाहर



भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया बांग्लादेश के दौरे पर है। ‌ टीम इंडिया यहां पर दोनों वनडे मैच बांग्लादेश से हार चुकी है। इंडिया की लगातार हुई तो हार के बाद खेल प्रशंसक निराश है। तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार 10 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच बांग्लादेश में खेला जाना है। ‌ लेकिन तीसरे वनडे में टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। ‌ कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर 10 दिसंबर को खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने मीडिया को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोहित को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। वह मुंबई वापस चले गए हैं। अगले मैच में वह, कुलदीप सेन और दीपक चाहर नहीं खेलेंगे। कुलदीप सेन ने डेब्यू मैच के बाद पीठ में खिंचाव की शिकायत की थी। वहीं दीपक चाहर को भी दूसरे मैच में चोट लग गई थी। दोनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिपोर्ट करेंगे। जबकि तीसरे वनडे के लिए कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।

Related posts

सम्मान: राष्ट्रपति ने 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 35 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा

admin

न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के साथ भारत महिला टीम क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची

admin

Diamond League Final डायमंड लीग फाइनल्स में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर, वेबर ने पहली ट्रॉफी जीती

admin

Leave a Comment