बंगाल में पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, हुमायूं कबीर की पार्टी के चार उम्मीदवार TMC में शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent

बंगाल में पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, हुमायूं कबीर की पार्टी के चार उम्मीदवार TMC में शामिल

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। जिसके बाद अब अगले 48 घंटों तक पहले चरण की सीटों पर चुनावी प्रचार पर रोक रहेगी। इसी बीच, इंडस्ट्रियल एरिया में हुमायूं कबीर की पार्टी के चार उम्मीदवार तृणमूल में शामिल हो गए हैं। पहले चरण के मतदान से पहले पश्चिम बर्धमान के जिला अध्यक्ष और पांडबेश्वर से तृणमूल उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें राहुल घोष (रानीगंज से उम्मीदवार),रुबिया बेगम (दुर्गापुर पूर्व से उम्मीदवार),अद्वैत दास (बाराबनी से उम्मीदवार),और जुबेद शेख (पांडबेश्वर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार) शामिल हैं।

गौरतलब है कि कि पहले चरण में उत्तरी बंगाल के 152 निर्वाचन क्षेत्रों और राज्य के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में 23 अप्रैल को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान कर सकेंगे। इन मतदाताओं में लगभग 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

8,000 से अधिक मतदान केंद्र अत्यधिक संवेदनशील घोषित
पहले चरण के लिए 8,000 से अधिक मतदान केंद्रों को ’अत्यधिक संवेदनशील’ के रूप में चिह्नित किया है।आयोग ने मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूच बिहार, बीरभूम और बर्धमान जैसे कुछ जिलों को ’विशेष रूप से संवेदनशील’ के तौर पर चिह्नित किया है और इन क्षेत्रों के सभी निर्वाचन क्षेत्रों को कड़ी निगरानी में रखा है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है,जिन्हें निगरानी टीम और 2,193 त्वरित प्रतिक्रिया टीम का सहयोग प्राप्त है, ताकि किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Related posts

Bihar rail engine thiefs stole away : बिहार में चोरों का फिल्मी स्टाइल में बड़ा कारनामा, सुरंग खोदकर ट्रेन के इंजन को ही चुरा ले गए, रेल कर्मचारी और पुलिस को नहीं लगी भनक

admin

Indian People Free Visa Country भारतीय नागरिकों के लिए अब इस देश ने भी बिना वीजा के खोले दरवाजे

admin

Indian Railway Redeveloped Stations : देश को 103 हाईटेक स्टेशनों का तोहफा, पीएम मोदी 22 मई को करेंगे उद्घाटन

admin

Leave a Comment