Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

देहरादून में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचे सीएय धामी ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किया बखान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो गए हैं। जिसे लेकर बीजेपी देशभर में महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। बीती 31 मई से शुरू हुई महा जनसंपर्क अभियान आगामी 30 जून तक चलेगा। इसी कड़ी में महा जनसंपर्क अभियान के तहत देहरादून में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री, सांसद समेत बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। लाभार्थी सम्मेलन के जरिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया गया।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 सालों के भीतर अभूतपूर्व रूप से विकास के कार्य हर क्षेत्र में हुए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है कि बीजेपी के लाभार्थी सम्मेलन में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। साथ ही कहा देश का हर व्यक्ति, प्रधानमंत्री के कालखंड में लाभार्थी है। हालांकि, जो लाभार्थी सम्मेलन किया जा रहा है, वो इस बात का प्रमाण है कि तेजी से देश के अंदर लोगों को सहायता पहुंचाने का काम और उनकी मदद करने का काम हुआ है।

Leave a Comment