यूपी में नगर निगम चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती का "बड़ा दांव", प्रदेश अध्यक्ष के नाम का किया एलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी, बिहार में भी किया कोऑर्डिनेटर नियुक्त - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में नगर निगम चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती का “बड़ा दांव”, प्रदेश अध्यक्ष के नाम का किया एलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी, बिहार में भी किया कोऑर्डिनेटर नियुक्त



प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती काफी समय से सियासत के मैदान में सक्रिय नहीं हो पा रही हैं। फरवरी-मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव के बाद बसपा का सबसे खराब प्रदर्शन रहा था। 403 में से बहुजन समाजवादी पार्टी एक सीट पर ही विजयी हुई थी। विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मायावती अब उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर फिर सक्रिय हुईं हैं। ‌ मंगलवार 20 दिसंबर की शाम बसपा अध्यक्ष मायावती ने दो बड़ी घोषणाएं की। मायावती ने विश्वनाथ पाल को यूपी की कमान सौंपी है। वहीं अभी तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे भीम राजभर को बिहार प्रदेश का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। यूपी में निकाय चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो के इस फैसले को पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें– UPSRTC योगी सरकार का फैसला : यूपी में रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें –




बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्विट करते हुए इन दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए विश्वनाथ पाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि विश्वनाथ पाल अयोध्या के रहने वाले हैं। ‌ वह पार्टी के पुराने का करता हैं। वह अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रह चुके हैं। मायावती ने कहा है कि वह विशेषकर अति पिछड़ी जातियों को बसपा से जोड़कर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में जी जान से काम करेंगे। उन्होंने कहा, हालांकि भीम राजभर ने भी पूरी ईमानदारी और वफादारी से काम किया जिस पर उन्हें अब बिहार का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

Related posts

आरोप : बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद भी नहीं लगाए गए मीटर, ज्यादा बिल आने से लोग परेशान, प्रधान संघ की बैठक में जताया आक्रोश

admin

BJP 43 Foundation day भाजपा का स्थापना दिवस : अपने संबोधन में पीएम मोदी ने हनुमानजी का उदाहरण देते हुए कहा-भ्रष्टाचार और बुराइयों के लिए अगर कठोर होना पड़े तो पीछे मत हटो

admin

UP 8 IAS officers transfer : यूपी में निकाय चुनाव से पहले सीएम योगी ने 8 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, यहां दी गई नई तैनाती, देखें शासनादेश

admin

Leave a Comment