रानी पोखरी में 7 महीने रिकॉर्ड समय में बनाया "ब्रिज", सीएम धामी ने किया लोकार्पण, तेज बारिश की वजह से टूट गया था - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

रानी पोखरी में 7 महीने रिकॉर्ड समय में बनाया “ब्रिज”, सीएम धामी ने किया लोकार्पण, तेज बारिश की वजह से टूट गया था

(Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami inaugurate Ranipokhari bridge Record time) : साल 2021 27 अगस्त को ऋषिकेश मार्ग पर स्थित रानी पोखरी में जाखन नदी पर स्थित पुल तेज बारिश की वजह से टूट गया था। इसके बाद लोगों को आने-जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उत्तराखंड सरकार ने इसे रिकॉर्ड समय में पूरा कर दिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला के अलावा अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बता दें कि पिछले साल बारिश के कारण 27 अगस्त को रानीपोखरी जाखन नदी का 57 साल पुराना पुल टूट गया था। इसके बाद यह 7 जनवरी 2022 को बनना शुरू हुआ था। अब यह यह पुल रिकॉर्ड छह महीने में तैयार किया गया है। इसके बाद यहां से आवाजाही शुरू हो गई है।

Related posts

Uttrakhand CM Dhami 2.O Tenure One year complete : दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर जोश में दिखे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, सीएम धामी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और भविष्य के लिए भी किए बड़े एलान

admin

दर्दनाक हादसा : उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर कार नदी में समाई, हिमाचल प्रदेश के 4 लोगों की मौत, कार सवार विकासनगर से चौपाल जा रहे थे

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने खटीमा में 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का किया लोकार्पण

admin

Leave a Comment