ब्रेकिंग : सपा के गढ़ में लहराया भगवा, भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर में किया बड़ा उलटफेर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग : सपा के गढ़ में लहराया भगवा, भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर में किया बड़ा उलटफेर

23 जून को हुए रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग के जो आंकड़े बता रहे हैं उस पर दोनों ही सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 41,675 वोटों से आगे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने रामपुर से सपा प्रत्याशी आसिफ राजा को हरा दिया है। ऐसे ही आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 10,854 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां भी अब बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। बता दें कि रामपुर और आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के गढ़ हुआ करते थे इस बार भाजपा ने दोनों सीटों पर सेंध लगा दी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया गया है। अभी रामपुर में वोटों की गिनती जारी है।

Related posts

सिपाही हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

admin

योगी मंत्रिमंडल में इन तीन मंत्रियों का घट गया कद, इस बार पुराने और असरदार विभाग नहीं मिले

admin

VIDEO : सीएम योगी का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे वकीलों से फिल्मी स्टाइल में दौड़ते हुए आए इंस्पेक्टर ने पुतला छीन सड़क पर लगाई दौड़, पीछे वकील भी भागे, मौजूद लोग अनोखा नजारा देखते रहे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment