ब्रेकिंग : पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान में आग लगने से 185 यात्रियों की थमी रही सांसें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ब्रेकिंग : पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान में आग लगने से 185 यात्रियों की थमी रही सांसें

(Patna Jp international airport accident) बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट पर आज दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस विमान में 185 यात्री सवार थे। बता दें कि पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइसजेट विमान ने रविवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के दौरान ही विमान के इंजन से धुआं निकलने लगा जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया सभी यात्री सुरक्षित हैं। टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंखे में आग लग गई। लोगों ने देखा कि विमान के एक पंखे से आग का लपटें निकल रही थी।

लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल पटना पुलिस को दी। इसके बाद इस घटना की सूचना एयरपोर्ट को दी गई। फिर इस विमान को वापस लाया गया। पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। स्पाइसजेट की फ्लाइट के इंजन में खराबी के बाद उसकी पटना एयरपोर्ट लैंडिंग कराई गई। विमान को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद 185 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। खबर लिखे जाने तक अभी विमान के इंजन में आग लगने के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है। घटना की जानकारी पाते ही पटना के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंचे।

Related posts

Vande Bharat Express: इसी महीने एक साथ पांच और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी, इस रूट पर दौड़ेगी, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

admin

पड़ोसी श्रीलंका में और बिगड़े हालात, फिर से लगाई गई इमरजेंसी

admin

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी 29 और 30 जून को पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर जाएंगे

admin

Leave a Comment