ब्रेकिंग: हनुमान जयंती पर शाम को निकाली गई शोभायात्रा में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर किया पथराव, फायरिंग में पुलिसकर्मी घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

ब्रेकिंग: हनुमान जयंती पर शाम को निकाली गई शोभायात्रा में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर किया पथराव, फायरिंग में पुलिसकर्मी घायल

हनुमान जयंती पर शनिवार शाम को राजधानी दिल्ली के जहांगीर पुरी में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। गोली चलने की घटना भी सामने आई है। बता दें कि शाम को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी । कुशल सिनेमा के पास अराजक तत्वों ने हिंसा शुरू कर दी। इसके बाद कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई । इस दौरान उपद्रवियों ने फायरिंग भी की जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और आला अधिकारी पहुंच गए हैं। अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। वही इस हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद् के प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर बताया कि हनुमान जयंती शोभायात्रा पर इस्लामिक चरमपंथियों द्वारा हमला किया गया है। विनोद बंसल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘दिल्ली के जहांगीरपुरी में #हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा पर इस्लामिक जिहादियों ने की पत्थर, तलवार व गोलियों की बौछार की। फिलहाल घटनास्थल पर सैकड़ों पुलिस बल को तैनात किया गया है। शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से बात की है। गृह मंत्री ने कमिश्नर से बात कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है।

दिल्ली जहांगीरपुरी (शोभा यात्रा हिंसा)

Related posts

Gujarat assembly election : गुजरात के वलसाड में रैली करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से कहा इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जिताइए

admin

सत्ता या सलाखें? अमित शाह के तीन नए बिलों ने खड़ा किया सियासी बवंडर, 30 दिन की जेल और छिन जाएगी गद्दी, इसके दायरे में पीएम, मुख्यमंत्री और मंत्री आएंगे, विपक्ष ने खोया आपा, गृहमंत्री पर फेंके कागज के गोले, वीडियो

admin

VIDEO Pryagraj Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में दुखद हादसा, बैरिकेडिंग टूटने से मची भगदड़ में 17 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता, मौनी अमावस्या पर उमड़ी करोड़ों की भीड़, सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान रद किया

admin

Leave a Comment