ब्रेकिंग : भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग : भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

23 जून को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज दोनों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इससे पहले बसपा ने आजमगढ़ से सा आलम उर्फ गुड्डू जमाली और समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को दलित चेहरा सुशील आनंद को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को भाजपा ने आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को भाजपा ने आजमगढ़ सीट से उतारा था। लेकिन अखिलेश यादव ने निरहुआ को हरा दिया था। इसके अलावा पार्टी ने रामपुर सीट से अपने प्रत्याशी का नाम तय कर दिया है।

रामपुर से बीजेपी का चेहरा घनश्याम लोधी होंगे। बता दें कि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इन दोनों सीटों पर 23 जून को वोट डाले जाएंगे। 

ह भी पढ़ें–

Related posts

बड़ी खबर : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को “3 साल की हुई सजा”, विधायकी की सदस्यता भी रद होगी !

admin

योगी ने यूपी की संभाली कमान, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, यह है भाजपा की नई टीम

admin

आज तो मायावती ने मारी बाजी, शिवपाल ने खास अंदाज में सीएम योगी को दी बधाई, पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

admin

Leave a Comment