ब्रेकिंग : यूपी के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन में "बड़ा फेरबदल", सीएम धामी ने 13 आईएएस और 10 पीसीएस अफसरों के किए तबादले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : यूपी के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन में “बड़ा फेरबदल”, सीएम धामी ने 13 आईएएस और 10 पीसीएस अफसरों के किए तबादले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों से आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए नौकरशाही में लगातार फेरबदल कर रहे हैं। वहीं मंगलवार शाम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिए। ‌शासन की ओर से शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। ‌मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में 13 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से राजस्व का कार्यभार वापस लिया गया है। इसके अलावा आईएएस शैलेश बगौली से सचिव कृषि और कृषक विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई। सचिव कृषि और कृषक विभाग की जिम्मेदारी आईएएस बीवीआरसी पुरुषोतम को दी गई है। आईएएस सचिन कुर्वे को राजस्व विभाग की सचिव बनाया गया है। हालांकि इनसे भी खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया। रणवीर सिंह चौहान अपर सचिव सूचना और महानिदेशक सूचना से हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर आईएएस बंशीधर तिवारी को अपर सचिव सूचना और महानिदेशक सूचना (डीजी सूचना) बनाया गया है। अचानक किए गए ट्रांसफर से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट–

Related posts

Dehradun Railway station Train accident टला बड़ा हादसा : देहरादून रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन पटरी को उखाड़ता हुआ तेजी से आगे बढ़ता चला गया, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand भारत-पाकिस्तान टकराव के बीच उत्तराखंड में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी कैंसिल की गई, सीएम धामी ने बैठक में दिए निर्देश

admin

उत्तराखंड स्थापना दिवस : पीएम मोदी आज देहरादून में रजत जयंती समारोह में आएंगे

admin

Leave a Comment