बीपीएससी ने निकाली बंपर शिक्षकों की भर्ती, 6421 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

बीपीएससी ने निकाली बंपर शिक्षकों की भर्ती, 6421 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

शिक्षा विभाग में अपना करियर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने राज्य शिक्षा विभाग के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों की कुल संख्या 6421 है। इस पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया 5 मार्च शनिवार से प्रारंभ हो चुकी है। उम्मीदवार 28 मार्च तक बीपीएससी की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed/B.A.Ed./B.Sc.Ed होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की आयु 31 से 47 वर्ष निर्धारित है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Related posts

CBSE Results Announced सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट किया जारी, देखें टॉपर्स की लिस्ट, पीएम मोदी ने दी बधाई

admin

होली को लेकर किया बदलाव, उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में ही कक्षा 6 से लेकर 11वीं तक जारी की संशोधित डेटशीट

admin

साहित्य के लिए फ्रेंच की author एनी एर्नेक्स (Annie Arneux) को मिलेगा साल 2022 का नोबेल पुरस्कार, साहित्य जगत में खुशी की लहर

admin

Leave a Comment