August 24, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काटा अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को शनिवार रात अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर सलमान को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि अभिनेता सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई-पुणे रोड पर पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। बता दें कि सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिवस की है।

Leave a Comment