भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने निकाली "बाइक तिरंगा रैली",सड़कों पर दिखाई दिया अलग नजारा, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने निकाली “बाइक तिरंगा रैली”,सड़कों पर दिखाई दिया अलग नजारा, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों से “हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने घरों और सोशल मीडिया पर तिरंगा लगाने की अपील की है। वहीं आज सुबह 8:30 बजे राजधानी दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। तिरंगा रैली को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हरी झंडी देकर रवाना किया। तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी, पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर समेत बड़ी संख्या में भाजपा के सांसद मौजूद रहे।

लाल किले से शुरू होकर यह तिरंगा रैली विजय चौक पर खत्म हो गई। ‌ तिरंगा रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री और सांसदों ने भारत माता की जयकारे लगाएं। भाजपा नेताओं ने अपने-अपने मोटरसाइकिल पर तिरंगा भी लगा रखा था। देश इस 15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हर घर तिरंगा” अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। जोशी ने कहा कि पार्टी के नेता 11 से 13 अगस्त तक बूथ स्तर पर प्रभात फेरी निकालेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। इसके बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी डीपी बदलते हुए उसके स्थान पर तिरंगा लगाया।

Related posts

रेल मंत्रालय में ट्रेनों के आवागमन की व्यवस्था पहले जैसे की, 30 प्रतिशत तक किराया भी घटाया

admin

Jankiraman Swaminathan Deputy Governor RBI Appointment : जानकीरमन स्वामीनाथन को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्ति किया

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

Leave a Comment