भाजपा का दबाव या सीएम नीतीश की मजबूरी: सुबह गन्ना उद्योग मंत्रालय संभाला शाम को मंत्री ने इस्तीफा दे दिया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा का दबाव या सीएम नीतीश की मजबूरी: सुबह गन्ना उद्योग मंत्रालय संभाला शाम को मंत्री ने इस्तीफा दे दिया

आखिरकार नीतीश सरकार में कानून मंत्री बनाए गए कार्तिक सिंह ने 15 दिन में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इसी महीने 16 अगस्त को बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था। कानून मंत्री की शपथ लेने वाले कार्तिक सिंह उसी दिन से विवादों में आ गए थे। जिस दिन कार्तिक कानून मंत्री की शपथ ले रहे थे उसी दिन अदालत ने उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया था। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कार्तिक सिंह को हटाने के लिए नीतीश सरकार पर दबाव बनाया हुआ था। वहीं बुधवार सुबह ही नीतीश कुमार ने कार्तिक सिंह को कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना उद्योग विभाग मंत्रालय दिया गया था। लेकिन शाम को बिहार कैबिनेट के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सौंपा, जिसे सीएम ने स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को भेज दिया है। साथ ही गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।

Related posts

Jammu Kashmir Poonch terrorist attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला, 5 जवान शहीद

admin

79वें स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर किया बड़ा ऐलान

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

Leave a Comment