Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और आप विधायक बीच सड़क पर पब्लिक के सामने ही भिड़ गए, दोनों में हुई खूब तकरार, देखें वीडियो

राजधानी दिल्ली में स्कूल के दावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच कई दिनों से टीवी डिबेट और ट्विटर पर घमासान मचा हुआ है। भाजपा नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली में 500 नए स्कूल बनाने का दावा किया था उसमें से अभी तक एक भी नहीं बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज दिल्ली में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान सड़क पर ही भिड़ गए। आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ भी जमा थी। ‌ बता दे कि एक टीवी चैनल में डिबेट के दौरान भाजपा नेता गौरव भाटिया और आप नेता सौरभ भारद्वाज के बीच स्कूल में रियलिटी चेक करने को लेकर बहस हुई थी। बुधवार को गौरव भाटिया आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज को चुनौती देकर दिल्ली के नए स्कूलों का रियलिटी चेक करने दिल्ली के कौटिल्य स्कूल पहुंचे थे। उसी दौरान सौरभ भारद्वाज भी पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच सड़क पर ही जुबानी जंग होने लगी। इस दौरान दोनों नेताओं ने आरोप प्रत्यारोप लगाए। भाजपा और आम आदमी पार्टी नेताओं के बीच हो रही तकरार को देखकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों ने नारेबाजी भी की।

इसके बाद दोनों नेताओं ने स्कूल में हुई बहस का वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि जैसा वादा किया था, 11 बजे मैं आप प्रवक्ता से 500 नए स्कूलों की सूची लेने कौटिल्य विद्यालय पहुंचा। लेकिन बार बार नए स्कूलों की लिस्ट मांगने पर भी आप प्रवक्ता ने नहीं दी। 2 पुराने स्कूलों को नया स्कूल बता दिया. बाद में वे खुद कहने लगे कि अभी स्कूल बन रहा है। यहां झूठ पकड़ गया। उन्होंने कहा, कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल का यही शिक्षा मॉडल है। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गौरव भाटिया ने चुनौती दी थी कि हम दोनों साथ में चलकर 500 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। लेकिन वे दो स्कूल देखकर भाग गए। दोनों नेताओं की ओर से इस घटना के बाद ट्विटर पर शेयर करते हुए एक दूसरे पर आरोप भी लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें– अच्छी पहल : पत्रकारों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी घोषणा, पेंशन देने का जारी किया आदेश

Leave a Comment