Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव में भाजपा का महिला सुरक्षा चक्र पोस्टर समाजवादी पार्टी के लिए बना ‘सिरदर्द’, जानिए क्यों

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी एक दूसरे को परास्त करने के लिए हर सियासी दांव आजमाए जा रहे हैं। जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव हर रोज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने चुनावी घोषणाओं को बता रहे हैं और कई मुद्दों पर भाजपा को घेर रहे हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव में समाजवादी पार्टी को महिला सुरक्षा के नाम पर जबरदस्त घेराव करना शुरू कर दिया है। ‌भाजपा ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव और हाल ही में कैबिनेट मंत्री  से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बदायूं से भाजपा की सांसद पुत्री संघमित्रा मौर्य का पोस्टर जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी ने महिला सुरक्षा को केंद्रित कर चुनाव से पहले सुरक्षा चक्र बनाकर पोस्टर जारी किया है। यानी भाजपा चुनाव में समाजवादी पार्टी को महिला सुरक्षा के नाम पर पूरी तरह से घेरने का मन बना चुकी है।

Leave a Comment