तिरुवनंतपुरम मेयर का चुनाव भाजपा ने जीता - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

तिरुवनंतपुरम मेयर का चुनाव भाजपा ने जीता

भारतीय जनता पार्टी ने केरल में इतहिास रच दिया है। बीजेपी नेता वीवी राजेश ने तिरुवनंतपुरम मेयर का चुनाव जीत लिया है। वीवी राजेश को 51 वोट मिले। यह तिरिवनंतपुरम नगर निगम की कुल वर्चतमान नंबर से एक अधिक है।लेफ्ट पार्टी के गठबंधन एलडीएफ उम्मीदवार को 29 और विपक्षी कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ उम्मीदवार को 17 वोट मिले। इसके अलावा दो वोट अमान्य घोषित किए गए।बता दें कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम के सदन की स्ट्रेंथ 101 सदस्यों की है। फिलहाल सदन में संख्याबल 100 की है। विझिगम वार्ड के लिए पार्षद का चुनाव अभी नहीं हो सका है।वीवी राजेश के मेयर चुनाव जीतने पर भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”तिरुवनंतपुरम नगर निगम के पहले भाजपा/एनडीए मेयर श्री वी.वी. राजेश से मिलिए। हमारी राजधानी के लिए एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हो रही है।”

Related posts

Uttarakhand आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद सीएम धामी ने धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा व समृद्धि की कामना की

admin

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की कल आखिरी तारीख

admin

एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मात्र 150 रुपये में पूरे महीने कर सकते हैं सफर

admin

Leave a Comment