इस घड़ी का भाजपा को था इंतजार, 2 साल 7 महीने बाद पार्टी में छाया जश्न - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

इस घड़ी का भाजपा को था इंतजार, 2 साल 7 महीने बाद पार्टी में छाया जश्न


नवंबर साल 2019 को महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा 288 में से 105 सीटों पर चुनाव जीती थी। उस समय भाजपा और शिवसेना ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। वहीं एनसीपी ने 56, शिवसेना ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीट जीती थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर भाजपा और शिवसेना की 25 साल पुरानी दोस्ती टूट गई थी। आखिरकार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन करके अपनी सरकार बना ली थी। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए । आखिरकार 2 साल 7 महीनों बाद बुधवार देर शाम देवेंद्र फडणवीस के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी है, एक ऐसी मुस्कान जिसे फडणवीस तलाश रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ महाराष्ट्र सरकार 31 महीनों के बाद गिर गई। ‌ जिस समय उद्धव ठाकरे फेसबुक लाइव पर इस्तीफा देने की घोषणा कर रहे थे उस समय देवेंद्र फडणवीस अपने समर्थकों और भाजपा विधायकों साथ मुंबई स्थित ताज होटल में मौजूद थे। उद्धव के इस्तीफा देने के साथ ही ताज होटल में मौजूद भाजपा विधायकों ने वंदे मातरम के नारे लगाए और देवेंद्र फडणवीस को मिठाई भी खिलाई। महाराष्ट्र लेकर दिल्ली तक भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर बागी नेता एकनाथ शिंदे गुट अपने विधायकों के साथ गोवा में डेरा जमाए हुए हैं। गुरुवार को एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ मुंबई पहुंच सकते हैं।

Related posts

VIDEO Delhi Parliament Roof Opposition Leaders Protest अलग दिखाई दी पार्लियामेंट : कांग्रेस समेत विपक्षी सांसद आज “संसद भवन” के ऊपर ही चढ़ गए, छत से खड़े होकर करने लगे विरोध-प्रदर्शन, देखें वीडियो

admin

सुरक्षा में बड़ी चूक : रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ पीएम मोदी के करीब पहुंच गया युवक, तत्काल एक्शन लेते हुए एसपीजी ने झपट्टा मारकर दूर किया, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

admin

तिरुवनंतपुरम मेयर का चुनाव भाजपा ने जीता

admin

Leave a Comment