Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 48 और कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची

BJP
BJP
BJP
BJP
कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

नॉर्थ ईस्ट के राज्य त्रिपुरा में फरवरी महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की शनिवार 28 जनवरी को पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहले चरण में 48 कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने 6 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने राज्य से पहली बार 11 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने भी त्रिपुरा चुनाव के लिए 17 सीटों पर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अगरतला से फिर से सुदीप रॉय बर्मन को ही मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री माणिक साहा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने टाउन बार्दोवाली सीट से आशीष कुमार साहा को टिकट दिया है। बता दें 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। चुनाव आयोग ने 17 जनवरी को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का एलान 2 मार्च को होगा।

Leave a Comment