Karnataka assembly election BJP manifesto release : भाजपा ने कर्नाटक में जारी किया "मेनिफेस्टो", जनता से किए कई बड़े-बड़े वायदे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Karnataka assembly election BJP manifesto release : भाजपा ने कर्नाटक में जारी किया “मेनिफेस्टो”, जनता से किए कई बड़े-बड़े वायदे


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज बेंगलुरु में घोषणापत्र मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। ‌ भाजपा ने जनता से कई बड़े-बड़े चुनावी वायदे किए हैं। बता दें कि इसी महीने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अभी कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी नहीं किया है। सोमवार को बेंगलुरु में भाजपा ने इस मेनिफेस्टो को ‘प्रजा ध्वनि’ के नाम से जारी किया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बेंगलुरु में इसे जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा किया है। साथ ही बीपीएल परिवार को रोज आधा किलो नंदिनी दूध और 3 रसोई गैस सिलेंडर युगदी, गणेश चतुर्थी और दीपावली पर मुफ्त देने की घोषणा की है। बीजेपी ने अपने घोषण पत्र में कहा कि बीपीएल परिवार को हर साल तीन गैस सिलेंडर फ्री दिये जाएंगे। उगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली पर सिलेंडर दिये जाएंगे। हर नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में किफायती, गुणवत्ता वाला भोजन देने की योजना है। अटल आचार केंद्र पोषाण योजना के तहत बीपीएल परिवार को हर दिन आधा किलो नंदिनी दूध और हर महीने पांच किलो श्री अन्न, श्री धन्य राशन किट दी जाएगी। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कर्नाटक में एनआरसी और यूनीफार्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे।


कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के यह हैं घोषणा पत्र में मुख्य वायदे–


राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी। राज्य के दस लाख बेघर लोगों को रहने के लिए मकान दिये जाएंगे।
महिला, एससी एसटी घरों के लिए पांच साल का दस हजार रुपए फिक्सड डिपॉजिट कराया जाएगा।
सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय मानदंडों के अनुसार अपग्रेड किया जाएगा। सीनियर सिटिज़न के लिए हर साल मुफ़्त हेल्थ चेक अप की सुविधा दी जाएगी।
कल्याण सर्किट, बनवासी सर्किट, परशुराम सर्किट, कावेरी सर्किट, गंगापुरा सर्किट के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। शहरी गरीबों के लिए पांच लाख घर देने का वादा। मुफ़्त भोजन के लिए अटल आहार केंद्र खुलेंगे। वोक्कालिंगा और लिंगायत के लिए आरक्षण दो- दो प्रतिशत बढ़ाया। तीस लाख महिलाओं के लिए फ़्री बस पास मिलेगा। बेट्टा कुरबा, सिद्दी, तलवारा और परिवारा समुदाय को आदिवासी सूची में शामिल किया जाएगा।
पीएफआई और अन्य जिहादी संगठनों पर बैन लगाया जाएगा। कर्नाटक में एनआरसी लागू होगा और अवैध शरणार्थियों को डिपोर्ट किया जाएगा। देव यात्रा तिरुपति, अयोध्या, काशी, रामेश्वरम, कोल्हापुर, सबरीमाला और केदारनाथ जाने के लिए गरीब परिवारों को 25 हजार रुपये की मदद। मंदिरों के प्रशासन के लिए पूर्ण स्वायत्तता देने के लिए एक समिति बनाई जाएगगी और प्रदेश की राजधानी बेंगलुरु में स्टेट कैपिटल रीजन स्थापित होगा।

Related posts

T20 World Cup womens Pakistan Defeat जीत से शुरुआत : टी20 महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, जेमिमा ने खेली तूफानी पारी

admin

26 अप्रैल, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Pitru Paksha 2025 आज से शुरू पितृ पक्ष, पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान अनुष्ठान करने से उन्हें मिलती है मुक्ति

admin

Leave a Comment