भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान, बोले सुभाष चंद्र बोस की हत्या महात्मा गांधी ने कराई थी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान, बोले सुभाष चंद्र बोस की हत्या महात्मा गांधी ने कराई थी

(BJP sansad statement): राजस्थान के झुंझुनू जिले से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने ऐसा विवादित बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ राजस्थान के बाकरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी श्योलाल खीचड़ की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए ‘भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की महात्मा गांधी ने हत्या कराई थी, भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री तो एक को ही बनना था, गांधी ने बोस को चुनाव के लिए राजी तो कर लिया, लेकिन उन्हें मरवा भी दिया’। भाजपा सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ‌ हालांकि मामला जब बढ़ने पर भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ सफाई भी देते हुए नजर आए। विवाद बढ़ने पर सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा कि कहने का मतलब कुछ और था जिसे तोड़-मरोड़ कर पेश कर दिया। महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता है। कोई ऐसा शब्द निकल गया हो तो मैं क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं महात्मा गांधी का सम्मान करता हूं। दफ्तर में उनकी फोटो लगा रखी है। उन्होंने कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी। ‌

Related posts

Yogi Government Budget योगी सरकार के पेश किए गए बजट में मेधावी छात्र-छात्राओं फ्री मिलेगी स्कूटी, बेरोजगारों-आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए भी बड़े एलान, प्रदेश में चार नए एक्सप्रेस-वे भी बनाए जाएंगे

admin

रोजगार मेला स्कीम के तहत पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को दिए अपॉइंटमेंट लेटर

admin

धरोहर की जंग : सदियों पुराने मंदिर को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया में शुरू हुआ संघर्ष, दोनों ओर से की गई गोलीबारी में कई लोगों की मौत, जानिए क्या है पूरा विवाद

admin

Leave a Comment