Himachal Pradesh assembly election BJP : हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड के 20 भाजपा के नेता संभालेंगे चुनाव की कमान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

Himachal Pradesh assembly election BJP : हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड के 20 भाजपा के नेता संभालेंगे चुनाव की कमान

हिमाचल प्रदेश में अगले महीने 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड भाजपा के 20 नेता भी कमान संभालेंगे। ‌ मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में नामांकन का आखिरी दिन था। ‌हिमाचल में चुनाव प्रचार करने के लिए उत्तराखंड भाजपा ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तराखंड बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को इस टीम के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है‌। हिमाचल चुनाव में सहभागिता करने वाले सदस्यों में सांसद अजय टम्टा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा, प्रमोद नैनवाल, सहदेव पुंडीर, भूपाल राम टम्टा, फकीर राम टम्टा, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला, आदेश चौहान, खजान दास, अरविंद पांडेय, कैलाश शर्मा, बलवंत सिंह भौर्याल और देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान शामिल है‌। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

Related posts

VIDEO Rahul Gandhi Leh Bharat Mata Ki Jay : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लद्दाख में भारत माता की जय के नारे लगाए, बाजार में सब्जी लेने भी निकले, लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई

admin

टीम इंडिया के बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत को सीएम धामी ने उत्तराखंड का “ब्रांड एंबेसडर” बनाया

admin

आपदा पीड़ितों को उचित मुआवजा न दिए जाने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया धरना

admin

Leave a Comment