मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया नया प्रयोग, हाईकमान ने 39 प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट, मोदी सरकार के कई मंत्री और सांसद लड़ेंगे चुनाव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया नया प्रयोग, हाईकमान ने 39 प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट, मोदी सरकार के कई मंत्री और सांसद लड़ेंगे चुनाव



करीब 2 महीने बाद मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पिछले महीने भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। भोपाल में पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी के दौरे के बाद भाजपा हाई कमान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। भाजपा हाईकमान ने नया प्रयोग करते हुए मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों और कई सांसदों को विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए टिकट दे दिया है। इसमें 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दी है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना की दिमनी, प्रह्लाद पटेल को नरसिंहपुर और फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह को भी मैदान में उतारा है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से कैंडिडेट बनाया है। कमलनाथ की छिंदवाड़ा सीट से विवेक बंटी साहू को उतारा है। जिन तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को पार्टी ने मध्य प्रदेश के चुनावी समर में उतारा हैं, उसके पीछे कई कारण हैं। अव्वल तो ये कि ये सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जमीनी पकड़ रखते हैं। जैसे नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर, गुना और मुरैना में प्रभावी हैं। गणेश सिंह सतना, राकेश सिंह अपने क्षेत्र जबलपुर, उदय प्रताप सिंह होशंगाबाद, रीति पाठक सीधी क्षेत्र में प्रभावशाली नेता हैं। जो अपनी विधानसभा के अलावा आसपास की कई विधानसभा सीटो को प्रभावित कर पार्टी की झोली में सीटो की संख्या को बढ़ा सकती हैं। इससे कुछ दिनों पहले भी भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची की खास बात यह देखी गई थी कि पहली बार में बीजेपी ने जो सूची जारी की थी वो उन जगहों की थी जहां पार्टी को 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। इस सूची में कई पुराने चेहरों के साथ नए लोगों को मौका दिया गया।



किसे कहां से मिला टिकट

श्योपुर विधानसभा से दुर्गालाल विजय
मुरैना से रघुराज कंसाना
दिमनी से नरेन्द्र सिंह तोमर
लहार से अमरीश शर्मा
भितरवार से मोहन सिंह राठौर
डबरा से इमरी देवी
सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल
कैररा रमेश खटीक
राघोगढ़ हिरेन्द्र सिंह बंटी बना
देवरी बृजबिहारी पटेरिया
राजनगर से अरविंद पटेरिया
सतना से गणेश सिंह
मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी
सीधी से रीती पाठक
सिंहावल से विश्वामिक्ष पाठक
कोतमा दिलीप जायसवाल
जबलपुर पुश्चिम- राकेश सिंह
डिंडोरी- पंकज टेकाम
निवास- फग्गन सिंह कुलस्ते
कंटगी- गौरव पारधी
नरसिंहपुर- प्रलहाद पटेल
गाडरवाडा- उदयप्रताप सिंह
जुन्नारदेव- नत्थन शाह
छिंदवाड़ा- विवेक बंटी साहू
परासिया- ज्योति डहेरिया
घोड़ाडोंगरी- गंगाबाई उइके
खिलचीपुर- हजारी लाल दांगी
आगर- मधु गेहलोत
शाजापुर- अरुण भीमावत
भाकनगांव- नंदा ब्राह्मणे
राजपुर- अंतर सिंह पटेल
पानसेमल- श्याम बर्डे
थांदला- कलसिंह भांवर
गंधवानी- सरदार सिंह मेड़ा
देपालपुर- मनोज पटेल
इंदौर 1- कैलाश विजयवर्गीय
नागदा खाचरोद- तेदबाहादुक सिंह
सैलाना- संगीता चारेल

Related posts

यूजर 7 दिन बाद भी मैसेज को कर सकेंगे डिलीट, व्हाट्सएप ला रहा नया फीचर

admin

यूपी में 5 साल सत्ता का सुख भोगा, अब भाजपा के खिलाफ ही जहर उगल रहे यह तीनों पूर्व मंत्री

admin

बड़ा फैसला : मुख्यमंत्री का पद संभालते ही दूसरे दिन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बैठक में ही “विधायकों के वीआईपी कल्चर पर लगाया बैन”

admin

Leave a Comment