September 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

Assembly By-election UP Uttarakhand Condidates Name Announced : अगले महीने घोसी और बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश की घोसी और उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर अगले महीने की 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव की भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। 

भाजपा ने यूपी के घोसी से दारा सिंह चौहान को टिकट दिया है। दारा सिंह चौहान समाजावादी पार्टी छोड़कर चौहान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे। 

वहीं अब बीजेपी आलाकमान ने घोसी सीट के लिए उन पर भरोसा जताया है। वहीं उत्‍तराखंड की बागेश्‍वर सीट से कांग्रेस ने बसंत कुमार को प्रत्याशी बनाया है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने घोषणा की। घोसी सीट सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान के इस्‍तीफे से खाली हुई थी। अब बीजेपी ने उन्‍हीं को अपना प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है। केरल से पुथुपल्ली से लिजिनलाल को उतारा है।

Leave a Comment